सरायपाली:9वीं एशिया कप कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने जीते 4 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक

सरायपाली। मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 सितंबर 2026 को आयोजित 9वीं एशिया कप इंटरनेशनल ओपन कराते चैंपियनशिप में यूनाइटेड कराते एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 7 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। टीम ऑफिशियल अजय पटेल एवं कोच शिवा सारथी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में घनिष्ठा साहू ने काता में स्वर्ण एवं कुमिते में कांस्य, भावना धीवर ने काता में स्वर्ण एवं कुमिते में कांस्य तथा अनुश्री दुबे ने काता में स्वर्ण एवं कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में मनीष रात्रे और रितेश सारथी ने स्वर्ण पदक, जबकि आदर्श रात्रे और आरुष रात्रे ने कांस्य पदक जीते।
टीम ऑफिशियल अजय पटेल एवं कोच शिवा सारथी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के माता-पिता, प्रशिक्षकों एवं यूनाइटेड कराते एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सहयोग को दिया।
टीम की इस उपलब्धि से प्रदेश के कराते खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है। खेल प्रेमियों एवं कराते जगत से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों, टीम ऑफिशियल एवं कोच को बधाई और शुभकामनाएं दीं।






























