पिथौरा

पिथौरा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश गोयल

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल@पिथौरा। अग्रवाल समाज पिथौरा के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि समाज के संरक्षकों, वरिष्ठजनों एवं अध्यक्ष पद के तीनों दावेदारों की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव स्थगित करने हेतु एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्री अनूप अग्रवाल जी की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन स्थित पूजा गृह में संपन्न हुई।  बता दें कि इससे पूर्व पूर्वध्यक्ष अनूप अग्रवाल के कार्यकाल पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष का चुनाव होना था।पर सर्व सम्मति नहीं बन पाने के कारण चुनाव की नौबत आ गई थी पश्चात समाज के वरिष्ठ जनों एवं संरक्षकों की उपस्थिति में पुनः एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सामंजस्य बनाकर चिट सिस्टम से अध्यक्ष हेतु पर्ची निकली गई जिसमें अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष हेतु श्री वेद प्रकाश गोयल का नाम निकला। जिसे सर्वसमत्ती से मान्य किया गया।
बैठक के दौरान अध्यक्ष पद के तीनों दावेदारों द्वारा समाज के उपस्थित अग्रजनों के साथ सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा उपरांत अपनी–अपनी सहमति प्रदान की गई। तत्पश्चात लॉटरी पद्धति द्वारा निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया — जिसमे
श्री वेदप्रकाश गोयल जी — अध्यक्ष
श्री सुरेश बंसल जी — निर्माण समिति अध्यक्ष
श्री नरेश सिंघल जी — उपाध्यक्ष
इसके पश्चात कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया —
श्री प्रदीप बंसल — उपाध्यक्ष
श्री राजेश अग्रवाल (राजू) — कोषाध्यक्ष
श्री बजरंग अग्रवाल (वकील) — सचिव
श्री मनोज अग्रवाल (छत्तीसगढ़ राइस मिल) — सह-सचिव
यह बैठक समाज में एकता, सामंजस्य एवं लोकतांत्रिक परंपराओं का उत्कृष्ट उदाहरण रही।
इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी को समाज के सर्वांगीण विकास हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ समाज के नागरिकों द्वारा दी गई।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!