पिथौरा

पिथौरा:होटल में खाने के विवाद पर युवक पर धारदार हमला जानिए मामला

पिथौरा।ग्राम कसहीबाहरा थाना पिथौरा निवासी दीवान सिंह ध्रुव की शिकायत पर पिथौरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे दीवान सिंह का पुत्र मिलाप कुमार ध्रुव अपने मित्र ठाकुर राम के साथ गांव के एक यादव होटल में खाना खाने गया था। इसी दौरान होटल संचालक टिकेश्वर यादव एवं उसके पुत्र मोनू उर्फ मुकेश यादव के साथ खाने-पीने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने मिलाप कुमार को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार वस्तु से हमला कर दिया। हमले में मिलाप के गले के दाहिने हिस्से तथा दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा।
घायल को डायल-112 की सहायता से शासकीय अस्पताल पिथौरा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। उपचार उपरांत घायल के पिता ने 3 अगस्त को थाना पिथौरा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण में गंभीर चोट (ग्रिवियस) पाए जाने के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 118(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!