पिथौरा

पिथौरा: गाली गलौज फिर चाकू से किया वार जानिए मामला

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर चाकू से मारपीट का मामला सामने आया है।जितेन्द्र बरिहा  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टेका मे रहता है। कक्षा 10 वीं तक पढा लिखा है। रोजी मजदुरी का काम करता है। दिनांक 15/03/2026  गांव के प्रदीप साहू के शादी के बारात जाने के लिये  भाई नरेन्द्र बरिहा, उमेश बरिहा और चन्द्रशेखर बरिहा और गांव के अन्य लोग बस से ग्राम मोंहतरा थाना बिलाईगढ गये थे। बारात में शामिल होकर वापस ग्राम टेका आते समय बस में  भाई नरेन्द्र बरिहा खडे होते समय राम सिन्हा के पैर के उपर अपना पैर रख दिया था जिस बात को लेकर दोनो में वाद विवाद हुआ था जैसे ही 04 बजे बस से ग्राम टेका पहुंचे कि बस से उतरते समय  भाई नरेन्द्र बरिहा को राम सिन्हा बोला कि ‌पैर के उपर अपना पैर क्यो रखा था बोलते हुये इसी बात को लेकर भाई नरेन्द्र बरिहा के साथ गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये अपने पास रखे चाकू से नरेन्द्र बरिहा के बांये कंधा के पास वार किया। बीच बचाव करने आये उमेश बरिहा और चन्द्रशेखर साहू के साथ भी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर उमेश बरिहा के पीठ चाकू से वार किया है और चन्द्रशेखर के मुंह के बांये हिस्से में पत्थर फेंककर मारा है। जिससे खून निकला है। घटना  को उत्तर सेठ व बीच बचाव करने आये उमेश बरिहा और चन्द्रशेखर बरिहा देखे सुने है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!