महासमुंद: अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए यूवक को मारी ठोकर यूवक की मौत

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए यूवक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे यूवक की मौत हो गई।मोहित यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खैरा महासमुंद में रहता है, राज मिस्त्री का काम करता है, दिनांक 18.01.26 के शाम 07:00 बजे बडा भाई गोविन्दा यादव पिता रामसाय यादव उम्र 37 साल घर से निकला था किन्तु रात में नहीं आया था, कि दिनांक 19.01.2026 के प्रात: 08:00 बजे मुझे पता चला कि बडा भाई का रोड एक्सीडेंट होने से एवं उसे गंभीर चोंट लगने से मृत्यु हो गयी है एवं जिला अस्पताल महासमुंद में उसके शव को रखा हुआ है, कि सूचना मिलते ही जिला अस्पताल महासमुंद गया जहां पहंचकर देखा तो चीर घर में बडे भाई गोविन्दा के शव को रखा हुआ था कि कौन से वाहन से ठोकर लगा है पता नहीं चला है कोई अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बडे भाई को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से गंभीर चोट लगने से मृत्यु हुई है बाद में पता चला कि भार्गव पेट्रोल पंप के पास एनएच 353 रोड महासमुंद में उसका एक्सीडेंट हुआ था किन्तु कौन सा वाहन ठोकर मारा था पता नहीं चल पाया है पुलिस ने 184-LKS, 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















