बसना: घर में चोरों ने बोला धावा ले उड़े नगदी रकम सहित कीमती जेवरात जानिए मामला

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।घासी राम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिरको थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी है कक्षा पांचवी तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है कि घर स्वयं और पत्नि रहते है दिनांक 27/03/26 को सुबह करीब 10/00 बजे स्वयं पदमपुर उडिसा चला गया तथा पत्नि धनकुवर बाई ग्राम केशरीपुर चली गयी थी घर में कोई नहीं था जब वापस पत्नि घर आई तो देखा कि बाहर का दरवाजा अंदर से सिकडी लगा हुआ था जब पीछे की दरवाजा में जाकर देखी तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था घर अंदर आकर देखी तो कमरा में सामान बिखरा हुआ आलमारी टूटा हुआ था आलमारी के अंदर में रखें सोना चांदी के जेवरात एवं कपडा के बैग रखें नगदी रकम नहीं था आसपास देखने पर नहीं मिला संभवत कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है यह सब बाते पत्नि ने मोबाईल से बतायी है तब स्वयं पदमपुर से वापस घर सिरको आया और देखा कि घर के लोहे के आलमारी में रखें पुरानी इस्ते माली सोने का माला एक नग, कर्णफुल दो नग वजन 25 ग्राम कीमती लगभग 50000 रूपये पुरानी इस्तेेमाली दो नग चांदी पायल, बिछिंया दो नग, अंगूठी दो नग वजन 40 ग्राम कीमती लगभग 30000 रूपये नगदी रकम 5,15000 रूपये जुमला 5,95,000 रूपये को अज्ञात चोर दिन में घर में घुसकर चोरी कर ले गया है पुलिस ने 305-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























