महासुमंद

महासमुंद: कार के ठोकर बाईक क्षतिग्रस्त

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में भूपेन्द्र दास  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह CA 11 सेक्टर 4 उद्या सोसायटी टाटीबंद रायपुर हाल ग्राम लहंगर थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी है वन विभाग में BFO के पद पर लहगर एवं नवागांव में पदस्थ है कि दिनांक 11.06.2024 को  विभागीय काम से महासमुंद आया था। गोपाल सिंग ध्रुव और नरसिंग यादव जो लहगर में चौकीदारी का काम करते है भी विभागीय कार्य हेतु महासमुंद आया था। काम होने के बाद गोपाल सिंग ध्रुव अपने मो0सा0 CG 06 B 7692 मे नरसिंग यादव को पीछे बैठा कर लहगर जा रहे थे स्वयं भी अपने मोटर सायकल से उनके पीछे पीछे लहगर वापस जा रहा था कि दोपहर करीब 03.30 बजे चोपड़ा राईस मिल के पास महासमुंद से तुमगांव रोड बेमचा पहुंचे थे कि तुमगांव तरफ से आ रही सफेद रंग की कार आर्टिका क्रमांक CG 04 HL 4080 का चालक अपने कार को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर रांग साईड में लाकर गोपाल सिंग ध्रुव के मो0सा0 CG 06 B 7692 को सामने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे गोपाल ध्रुव और नरसिंग यादव मोटर सायकल सहित दूर फेका गये। एक्सीडेंट से गोपाल सिंह ध्रुव को दोनो पैर, हाथ एवं सिर में चोट आया है और नरसिंग यादव के पैर, कंधा एवं छाती में चोट आया है। पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!