सरायपाली

सरायपाली:तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 56 वर्षीय ब्यक्ति की मौत

तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 56 वर्षीय ब्यक्ति की मौत
सरायपाली। ग्राम बोंदा में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बोंदा निवासी रमेश बिसी पिता साहनी बिसी उम्र 56 वर्ष 14 अगस्त की शाम करीब 7 बजे च्वाइस सेंटर से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सरायपाली की ओर से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GY 1941 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए रमेश बिसी को पीछे से ठोकर मार दी।
हादसे में रमेश बिसी के सिर में गंभीर चोट आई। डायल 112 की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली लाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद रात करीब 8:35 बजे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर सरायपाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 56/26 धारा 194 बीएनएस के तहत मर्ग कायम कर जांच एवं पंचनामा कार्रवाई की। मर्ग जांच में पिकअप चालक का कृत्य धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!