अग्रवाल नर्सिंग होम में 21 अगस्त को यूरोलॉजी कैंप

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार 21 अगस्त को यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) द्वारा मूत्र एवं पथरी संबंधी रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कैंप शाम 5 बजे से आयोजित होगा।
कैंप में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्या, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र मार्ग संक्रमण व मूत्र नली की सिकुड़न सहित किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर से संबंधित रोगों का उपचार किया जाएगा। पेशाब रुक-रुक कर आने, लीक होने या खून आने तथा पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जांच फीस मात्र 700 रुपये रखी गई है। बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारकों के लिए किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ 20 अगस्त तक भर्ती होने तथा अग्रिम पंजीयन कराने की सूचना दी गई है। कैंप के दौरान सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)। संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।





























