अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार के लिए विशेष शिविर 23 अगस्त को

बसना। क्षेत्रवासियों को नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 23 अगस्त 2026, रविवार को विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको तथा ऑकुलोप्लास्टी सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
शिविर में मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, कांचबिंद, ग्लूकोमा, आंखों में रुखापन, बार-बार संक्रमण, लगातार चश्मे का नंबर बदलना, झुकी पलकें, अंदर या बाहर मुड़ी हुई पलकें तथा आंखों से आंसू आना जैसी समस्याओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा आंखों में खुजली, जलन एवं लालिमा से संबंधित मरीज भी परामर्श ले सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार शिविर में आंखों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बीजू कार्ड के अंतर्गत पात्र मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं।






























