सिंघोडा

सिंघोड़ा :खेत गया था परिवार, घर से 78 हजार नकद और मोबाइल गायब

सिंघोड़ा। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम पैकिन में घर से 78,300 रुपये नगद और मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी मिनकेतन मिश्रा (60) ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पड़ोसी विजय झाकर पर चोरी का संदेह जताया है।
प्रार्थी के अनुसार उसने घर में 78,300 रुपये और करीब 2,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन रखा था। पड़ोसी विजय झाकर ने आवश्यक कार्य बताते हुए उससे 1,500 रुपये दो दिन के लिए उधार लिए थे। प्रार्थी का कहना है कि पैसे देते समय विजय ने घर में रखी रकम को देखा था।
19 अगस्त को मिनकेतन मिश्रा कृषि कार्य के लिए मजदूरों के साथ खेत गया था। वापस घर लौटने पर उसने देखा कि घर में रखी नगदी और मोबाइल फोन गायब थे। इसके बाद उसने विजय झाकर पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर थाना सिंघोड़ा पुलिस ने धारा 305(A), 331(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!