सिंघोडा

सिंघोड़ा :हरेली चंदे को लेकर बवाल, घर में घुसकर महिला-भाई से मारपीट पढ़े पूरी खबर

सिंघोड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बाम्हनीद्वार में हरेली पर्व के लिए चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बाम्हनीद्वार निवासी सरस्वती यादव (46) ने 12 अगस्त को थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया कि गांव के नारायण बरिहा और सुरेश बरिहा हरेली पर्व के लिए चंदा मांगने उसके घर पहुंचे थे। महिला ने तत्काल पैसे नहीं होने की बात कहते हुए अगले दिन आने को कहा। आरोप है कि इसके बाद दोनों घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर महिला को घर से बाहर खींचकर हाथ-मुक्का व डंडे से मारपीट की।
शिकायत के मुताबिक, महिला के भाई मनोरंजन यादव ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। घटना के दौरान कोटवार लालमन सहित आकाश और विकास के मौजूद रहने की बात शिकायत में कही गई है। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर नारायण बरिहा और सुरेश बरिहा के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 331(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!