यूरोलॉजी कैंप: किडनी, मूत्र एवं पथरी रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श 12 जून को

बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में 12 जून 2026 (शुक्रवार) को शाम 5 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) द्वारा किडनी, मूत्र रोग एवं पथरी संबंधी समस्याओं की जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
कैंप में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट रोग, पुरुष बांझपन, मूत्र नली की समस्याएं, पेशाब में रुकावट या खून आना, किडनी एवं टेस्टिस कैंसर सहित विभिन्न यूरोलॉजिकल रोगों का उपचार उपलब्ध रहेगा। साथ ही पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है। बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को 11 जून तक अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ भर्ती होने की सलाह दी गई है।
कैंप के दौरान सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)































