बसना

बसना:एक कॉल से दूर हुई महीनों की परेशानी युवक को मिली ईवी सब्सिडी

बसना। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका उदाहरण महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम केंवटापाली निवासी खिरोद कुमार साव के मामले में देखने को मिला। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने के बाद सब्सिडी राशि नहीं मिलने से परेशान श्री साव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत प्राप्त होते ही परिवहन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की और प्रक्रिया पूरी कर लंबित सब्सिडी राशि उपलब्ध करा दी। सब्सिडी मिलने के बाद खिरोद कुमार साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी समस्या का समयबद्ध समाधान हुआ है, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। प्रदेश में हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों और शासन के बीच संवाद एवं शिकायतों के निराकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। इससे संबंधित विभागों तक शिकायत पहुंचने के बाद उसके निराकरण की प्रक्रिया में तेजी आ रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से संचालित यह व्यवस्था नागरिकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के साथ पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!