बसना

बसना:लम्बर में 41 शिक्षकों का संकुल स्तरीय सम्मान, गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन

बसना। दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक संतलाल पटेल रहे, जबकि अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य आर.के. पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा शिक्षण एवं सेवा समिति लम्बर के अध्यक्ष जी.एस. तोमर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि संतलाल पटेल ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक कहानी सुनाई और उनसे प्रश्न पूछकर सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया। प्राचार्य आर.के. पटेल ने अपने उद्बोधन में बताया कि दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा लंबे समय से शिक्षकों के सम्मान की परंपरा निभाई जा रही है। उन्होंने संस्था से पढ़कर विभिन्न विभागों में कार्यरत होनहार पूर्व विद्यार्थियों का उल्लेख करते हुए बच्चों को उनकी सफलता की कहानियां बताईं।
विशिष्ट अतिथि जी.एस. तोमर ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों से सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया। संकुल प्राचार्य नवीन पटेल ने आयोजन को विशेष बताते हुए प्राचार्य एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
समारोह में दुर्गा शिक्षा एवं सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रघुराम पटेल, ग्राम पंचायत लम्बर के सरपंच एवं समिति सदस्य मदनलाल चौरसिया, सदस्य श्याम सुंदर चौधरी, कमलेश चौरसिया एवं राकेश चावला सहित संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर लम्बर संकुल के 41 शिक्षकों का मोमेंटो एवं लेखनी भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, कविता एवं भाषण की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम में लम्बर संकुल के विभिन्न विद्यालयों के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर का स्टाफ उपस्थित रहा। संकुल के सभी शिक्षकों ने सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की डॉ. मालती तिवारी के निर्देशन, प्राचार्य आर.के. पटेल के संयोजन तथा कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार चन्द्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। एनएसएस दल नायक सुजीत राव, दल नायिका देवकी चौहान, छात्रा प्रतिनिधि नीता पटेल, स्वयंसेवक यश चौरसिया सहित सभी स्वयंसेवकों एवं विद्यालय स्टाफ का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शाला नायक कु. विद्या साहू एवं सांस्कृतिक सचिव कु. तन्नू पटेल ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!