बसना

बसना:21 वर्षीय युवती घर से लापता पढ़े पूरी खबर

बसना। ग्राम पिरदा निवासी 21 वर्षीय युवती गायत्री सिदार के घर से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता दशरथ सिदार ने 17 सितंबर को थाना बसना में सूचना देकर बताया कि उनकी पुत्री 16 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास एवं संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार गायत्री की ऊंचाई करीब 5 फीट, चेहरा लंबा, बाल काले, शरीर सामान्य तथा रंग गोरा है। वह घटना के समय सफेद रंग की कुर्ती पहने हुए थी। युवती कक्षा 11वीं तक पढ़ी है तथा छत्तीसगढ़ी, हिंदी और उड़िया भाषा बोलती है। परिजनों द्वारा किसी व्यक्ति पर अपहरण या गलत तरीके से रोककर रखने का आरोप अथवा संदेह व्यक्त नहीं किया गया है।
युवती का ठिकाना एवं सुरक्षा अज्ञात होने के कारण पुलिस ने मामले में गुम इंसान क्रमांक 106/2026 दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सूचना कंट्रोल रूम एवं डीसीआरबी को भी भेजी गई है। मामले की विवेचना धारा 140(3) बीएनएस के तहत की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!