सरायपाली

सरायपाली:शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, चरित्र पर शंका कर दी जान से मारने की धमकी

सरायपाली। ग्राम डोंगरीपाली में पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर शंका कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता मोनिका कत्थाकार की रिपोर्ट पर आरोपी पति अंजोर सिंह कत्थाकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 13 वर्ष पूर्व अंजोर सिंह से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उसके अनुसार पति आए दिन शराब के नशे में उसके चरित्र पर शंका करते हुए मारपीट करता है। 16 सितंबर की शाम करीब 7 बजे वह गांव के रंगमंच के पास गणेश पूजा में गई थी। घर लौटने पर पति ने उस पर अपने आशिक से मिलने जाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे उसके दोनों गाल, पीठ और गले में चोट आई।
पीड़िता की आवाज सुनकर उसके ससुर विद्याधर कत्थाकार एवं देवर अजय कत्थाकार ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2), 296 एवं 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!