बसना

बसना:घर में घुसकर महिला से मारपीट, गला दबाने का आरोप जानिए पुरा  मामला

बसना। ग्राम नरसिंगपुर निवासी सुवर्ण बारिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 सितंबर की रात वह खाना खाने के बाद हाल में सो रही थी, जबकि उसके बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे। रात करीब 10:30 बजे दिवाकर बारिक ने उसे फोन किया, जिसे उसने पहले नहीं उठाया। बाद में फोन करने पर दिवाकर ने उसे घर से निकल जाने की बात कहते हुए रात करीब 11 बजे छत के रास्ते नीचे आकर घर में प्रवेश किया।

आरोप है कि घर में घुसने के बाद दिवाकर ने महिला के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हाथ से सिर पर मारपीट की तथा पीठ और गला पकड़कर गला दबाने का प्रयास किया। इससे उसके गले और पीठ में दर्द होने की बात रिपोर्ट में कही गई है। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर दिवाकर को एक कमरे में बंद कर दिया और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। घटना की जानकारी उसने अपने चाचा हेमकुमार साहू को भी फोन से दी। महिला के अनुसार घटना उसके बच्चों ने भी देखी है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!