महासुमंद

तेदुकोना:नाबालिग किशोरी घर से लापता, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

तेन्दूकोना। चौकी बुंदेली क्षेत्र के ग्राम कोल्दा से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 34/2026 दर्ज कर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कोल्दा निवासी धनीराम चक्रधारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नातिन कु. भूमिका चक्रधारी (14 वर्ष 10 माह) 13 सितंबर की शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों के यहां भी पतासाजी की, लेकिन किशोरी की जानकारी नहीं मिली।
बताया गया है कि लापता किशोरी कक्षा 9वीं तक पढ़ी है और हिंदी व छत्तीसगढ़ी बोलती है। उसका रंग सांवला, चेहरा गोल, बाल काले तथा कद करीब 5 फीट है। घटना के समय वह जींस और टी-शर्ट पहने हुई थी। पुलिस ने नाबालिग के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका के चलते धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। सूचना जिले के थाना-चौकी प्रभारियों एवं डीसीबी शाखा को भी भेजी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!