महासुमंद

कोमाखान:दुकान के पास विवाद सुलझाना पड़ा भारी युवकों ने मिलकर की मारपीट

 

 

कोमाखान । आरक्षी केंद्र अंतर्गत एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिनेश दास मानिकपुरी (निवासी कोमाखान) वर्तमान में रायपुर में ई-रिक्शा चलाता है। बीते 16 सितंबर को वह अपने गांव आया हुआ था। रात लगभग 8 बजे वह अपने दोस्त मनोज विश्वकर्मा के साथ गांव की एक डेली नीड्स दुकान में सामान खरीद रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद नाजिम खान उर्फ शक्कू कुछ अन्य लड़कों के साथ विवाद कर रहा था।

दिनेश द्वारा बीच-बचाव व मना करने पर नाजिम खान उससे उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। उस समय दोस्त के समझाने पर दिनेश अपने घर लौट आया और घर के पास बने चबूतरे पर बैठा था। आरोप है कि कुछ देर बाद नाजिम खान अपने दो साथियों—पिंटू मानिकपुरी (कोमाखान) और पीयूष ठाकुर (सुवरमाल)—के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने एक राय होकर दिनेश के साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

इस घटना में दिनेश के बाएं पंजे, बाएं घुटने और गले पर चोट व खरोंच आई है। मौके पर मौजूद गोविंदा निर्मलकर और अनिल निर्मलकर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!