महासुमंद

तुमगांव:आईपीएल सट्टे के 1000 रुपये को लेकर खूनी झड़प, एक ही परिवार के चार लोग घायल

 

महासमुंद। जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत के कथित 1000 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रार्थी कमलेश अजगले ने पुलिस को बताया कि 2 जून 2026 की शाम उज्जवल पुरैना और रविन्दर पुरैना रुपये लेने उसके घर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उज्जवल पुरैना ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि रविन्दर पुरैना ने लोहे के हथियार से हमला किया। इसके बाद अन्य लोग भी लाठी-डंडे और लोहे के हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। घटना में कमलेश, उसकी पत्नी रेखा, पुत्र राजू तथा भाई जयदेव घायल हो गए। मारपीट के दौरान रेखा अजगले के बेहोश होने की भी जानकारी दी गई है।

घटना के संबंध में तुमगांव पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 118(1), 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्टून फोटो कैप्शन:
“आईपीएल सट्टे के 1000 रुपये बने खूनी विवाद की वजह, घर के बाहर लाठी-डंडों से मारपीट”

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!