महासमुंद
कोमाखान:देवरी खार में सोलर पंप चोरी, किसान को 79 हजार से अधिक की चपत

कोमाखान। ग्राम बाघामुडा निवासी किसान के खेत से अज्ञात चोर सौर सुजला योजना के तहत लगे सोलर पंप, कंट्रोलर और केबल चोरी कर ले गया। किसान की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार किसान ने ग्राम बाघामुडा के देवरी खार स्थित अपने खेत में खेती-किसानी के लिए सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप, कंट्रोलर एवं केबल लगवा रखा था। 21 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे वह खेत पहुंचा तो वहां से सोलर पंप, कंट्रोलर और केबल गायब मिले। आसपास तलाश करने पर भी सामान का पता नहीं चला।
चोरी गए सामान में एक सोलर पंप कीमत 43,000 रुपये, एक कंट्रोलर कीमत 31,500 रुपये तथा 65 मीटर केबल वायर कीमत 5,005 रुपये, कुल 79,505 रुपये का सामान शामिल है। किसान की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
AD#1





























