महासुमंद

तुमगांव:शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट, लोहे की रॉड से जांघ पर किया वार

 

महासमुंद/तुमगांव। ग्राम अछोला में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी से गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार घटना 2 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे की है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर पर खाना बना रही थी, तभी उसका पति दामोदर चतुर्वेदी शराब के नशे में घर आया और पैर में पट्टी नहीं पहनने की बात को लेकर विवाद करने लगा। महिला ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान उसके पैर में घाव हो गया था, इसलिए उसने पट्टी नहीं पहनी थी। इसी बात पर पति ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने घर में रखी लोहे की रॉड से महिला की जांघ पर भी वार किया।

मारपीट में महिला के जांघ, सिर, सीना, दोनों हाथ और बाएं पैर में चोटें आई हैं। पीड़िता ने 3 सितंबर को थाना तुमगांव पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!