तुमगांव:एकलव्य स्कुल के सामने कार ने बाईक को मारी ठोकर


तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में चन्द्रशेखर साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम ससहा थाना पलारी में रहता है । मोबाईल दुकान चलाता है । कक्षा बी.ए. तक पढाई किया है । दिनांक 03.05.2024 को भांजे दक्ष साहू एवं मोक्ष साहू को अपने मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर प्लस क्रं0 CG 22 S 4345 में बैठाकर महासमुंद जाने के लिए निकला था कि सुबह करीब 07.10 बजे तुमगांव से समोदा रोड एकलव्य स्कुल के सामने ग्राम भोरिंग पहुंचा था कि तुमगांव की ओर से आ रही कार क्रं0 CG22P5567 के चालक ने अपने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट से दाहिने पैर के पंजा में चोंट लगा है एवं दक्ष साहू के दाहिने पैर में चोंट लगा है तथा मोक्ष साहू के दाहिने पैर में चोंट लगा है । मोटर सायकल भी क्षतीग्रस्त हो गया है । घटना को आस पास के लोग देखे हैं । पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























