फर्जी मस्टर भरकर रोजगार सहायक ने किया लाखों का गबन, ग्रामीणों ने की SDM से शिकायत,जाँच बाद होगा मामला का खुलासा

–संतोष पटेल
काकाखबरीलाल, सरायपाली। सरायपाली के किसडी पंचायत में रोजगार गारंटी कार्य मे लाखों रुपयों का फर्जी आहरण का मामले कि शिकायत अनुविभागीय अधिकारी सराईपाली के समक्ष 06/06/2019 को किया गया है।शिकायत कर्ता स्वयं किसडी का निवासी है और स्वयं उस रोजगार गारंटी तालाब गहरीकरण में मजदूर भी है शिकायतकर्ता का नाम हीरालाल , धर्मराज एवं भवनेश्वर है, जिन्होंनेअपने शिकायत में ये साफ साफ कहा है कि उनके द्वारा किये गए कार्यो का पूर्ण भुगतान उसे एवं और अन्य मजदूर साथियो को जो कार्य किये है उन्हें पूर्ण भुगतान नही किया जा रहा है, बल्कि फर्जी तरह से अन्य लोग जो काम मे कभी आये ही नही है जैसे गांव के गौटिया श्री गौरीशंकर साहू एवं उनकी पत्नी संचला साहू जो आर्थिक रूप से सम्पन्न है तथा मजदूरी कभी करने नही जाते उनके नाम से फर्जी तरीके से मस्टर रोल में नाम चढ़ा कर मनरेगा रोजगार गारंटी के अंतर्गत फर्जी आहरण किया गया है, तथा उनके साथ साथ गौटिया परिवार से सचिन साहू और उनकी पत्नी ललिता जो कि उपसरपंच के देवर और देवरानी है उनके नाम से भी फर्जी आहरण किया गया है तथा गांव के अन्य सम्पन्न लोगों का नाम भी है जिसमे गुणमनी/हराधन ,सावित्री/ गुणमनी, अभिमन्यु/कार्तिक, गोवर्धन/मनकर, संचला/ गौरीशंकर(गौंटिया की पत्नी) जानकी /अभिमन्यु, सेंदरी/गोवर्धन, पांडु/आनंद, अनिता/पांडु, हरिबोल / कार्तिक, (प्रेरक)पद्मिनी /हरिबोल , ख़िरसिंधु/गुणमनी, संजय/विनोद, बसंती/संजय, प्रमोद/श्रीधर(पंच) लक्ष्मी/ प्रमोद , संजय/ हृदयानंद, सुभाषिनी/संजय तथा और भी अन्य सम्पन्न ग्रामीणों के नाम से मनरेगा रोज़गार गारंटी के अंतर्गत तालाब गहरीकरण में अवैध रूप से पैसों का आहरण ग्राम पंचायत किसडी के सरपंच पंच रोजगार सहायक एवं सचिव द्वारा किया गया है ।
शिकायत कर्ता द्वारा इसका विरोध करने से उसे जो उखाड़ना है उखाड़ लेने जैसे अनर्गल शब्दो का प्रयोग भी किया गया है।SDM महोदय सरायपाली द्वारा इस मामले को किस तरह से संज्ञान में लिया जाता है यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।























