6 सितम्बर को अग्रवाल नर्सिंग होम में विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

सरायपाली। स्थानीय क्षेत्र के निवासियों के लिए आँखों की विभिन्न समस्याओं की जांच और परामर्श हेतु आगामी 6 सितम्बर 2026 (रविवार) को अग्रवाल नर्सिंग होम में विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ, फेको एवं ओकुलोप्लास्टी सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल (MBBS, DO, FCO, FOO) अपनी सेवाएं देंगे। वह प्रत्येक रविवार को मरीजों के परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
शिविर के दौरान मोतियाबिंद, कांचबिंद (ग्लूकोमा), आँखों का सूखापन, कम दिखाई देना, चश्मे का लगातार बदलता नंबर, आँखों में खुजली, जलन, लालिमा और पलकों के मुड़ने व झुकने जैसी जटिल समस्याओं की आधुनिक जांच व परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही आँखों से जुड़ी सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विशेष बात यह है कि इस शिविर में पात्र मरीजों को बीजू कार्ड के अंतर्गत निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर का लाभ उठाने व अधिक जानकारी या अग्रिम पंजीयन के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473, और 77730-86100 पर संपर्क करने की अपील की है।






























