
- बसना रिपोर्ट / बसना विधानसभा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त क्रेडा के अध्यक्ष श्री पुरन्दर मिश्रा बसना विधानसभा के दौरा किया गया जहां उन्होंने ग्राम पंचायत सिरको पहुँचे जहाँ ग्रामीणों ने उनका ज़ोरदार आतिशबाजी एवं गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया पश्चात गांव के शुरुआत से बीच गली तक उन्हें ले जाया गया जहां एक सभा ग्रामीणों ने आयोजित की थी वहां मिश्रा जी ग्रामीणों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए, अपने उद्बोधन में मिश्रा जी ने पिछले 14 सालों में हुए विकास कार्यों की बात कही, उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जो सरकारें बनी उसने इतना विकास नही किया जितना केंद्र में नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश में हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की सरकार ने किया है। समाज के हर वर्ग भाजपा की योजनाओं का लाभ ले रहे है, मैं इस मंच के माध्यम से हमारे मुखिया डॉ रमन सिंह जी का आभार व्यक्त करता हूं। आगे ग्रामीणों ने गांव की ज्वलंत समस्या एन एच से गांव तक पहुँच मार्ग की एवं ट्रांसफार्मर की बताई जिस पर मिश्रा जी ने सभी बातों को सीएम साहब तक पहुंचाने की बात कही इसके पश्चात मिश्रा जी ग्राम बिछियां के आश्रित ग्राम टांना में हो रहे तीन दिवसीय रामायण कथा में शिरकत की ग्रामीणों ने उनका आतिशबाजी से स्वागत किया अपने उद्बोधन में मिश्रा जी ने हो रहे आयोजन के लिए पूरे ग्राम वासियो को बधाई प्रेसित किया रामायण समिति ने ऐसे आयोजन होते रहे उसके लिए रंगमंच के पास बैठक व्यस्था की मांग की जिसे भी मिश्रा जी ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही।इस दौरान मुख्य रुप से समाज सेवी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नन्दकुमार चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दिपेश मिश्रा वरिष्ठ समाज सेवी रामनरेश सिंह बघेल,स्वच्छता प्रकल्प के सयोंजक नरेंद्र यादव, सह सयोंजक पिंटू बरिहा,कुंजराम साव, सिरको सरपंच गजानंद साई, स्वरूप प्रधान, फुलसाय, राजू साव, भोजराम नायक, सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

AD#1





























