कल से रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन , निलांचल सेवा समिति के तत्वाधान में

- सांकरा(जोंक) रिपोर्ट । बसना विधानसभा के पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांकरा में दिनांक 23 मार्च दिन सोमवार को नीलांचल सेवा समिति का प्रयास हर खेल खिलाड़ी का विकास के तहत ग्राम सांकरा के हाई स्कूल में 10 दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर उदघाटन समारोह रखा गया है। इस अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के तत्वधान में बसना विधानसभा अंतर्गत समस्त खिलाड़ी एवं वरिष्ठ जनों द्वारा कीर्तन पार्टियो के अगवानी में भव्य नगर भ्रमण किया जाएगा जिसमें मंडी प्रांगण में सभी एकत्रित होकर नगर की ओर प्रस्थान हाई स्कूल मैदान पहुचेंगे, तथा नगर भ्रमण में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा, समिति के संथापक सम्पत अग्रवाल का कहना है कि बसना विधानसभा अंतर्गत खेल प्रेमियों की संख्या बहुत अधिक है, जिसमे से क्रिकेट के सबसे अधिक देखनो को मिल रहा है औऱ सभी खिलाड़ी अपने गांव व शहर तक ही सीमित रह जाते है, जिसे देखते हुए सभी के सहयोग से नीलांचल सेवा समिति का गठन किया गया है जिसमे खिलाड़ियो को खेल के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ी को चयनित कर उन खिलाड़ियो को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर में प्रदर्शन हेतु समिति के माध्यम से सहयोग किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगे संसदीय सचिव एवं बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, कार्यक्रम के अध्यक्षता नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रूप में प्राथमिक कृषि शाखा सेवा समिति सांकरा अध्यक्ष कुलदीप छाबड़ा, जिलाध्यक्ष साहू समाज तुलसी साव, पूर्व जनपद अध्यक्ष पिथौरा सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सांकरा सुरजीत सिंह छाबड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिथौरा प्रीतराम सूर्ये, भाजपा मंडल अध्यक्ष बसना रमेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गढफुलझर जितेंद्र त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिरदा जगदीश प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष छग. श्रमजीवी पत्रकार संघ स्वंप्निल तिवारी, भाजयुमो अध्यक्ष सांकरा पुरुषोत्तम धृतलहरे, मंडल महामंत्री सांकरा मनोज बारीक, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सांकरा राधेश्याम साहू, सरपंच सांकरा कोकीया बाई सिदार, उपसरपंच सांकरा प्रितपाल सिंह छाबड़ा, साथ ही कार्यक्रम संचालक प्रदेश सचिव छग.श्रमजीवी पत्रकार संघ मनोज मिश्रा करेंगे।


























