सरायपाली:पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चाचा-दादी की मौत पढ़े पूरी खबर

सरायपाली। ग्राम जलपुर निवासी नरेन्द्र कुमार नायक और उनकी दादी बेदमोती उर्फ शांति बाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल से ग्राम बरिहापाली में दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वापस लौटते समय बरिहापाली मोड़ के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
बताया गया कि 5 सितंबर को नरेन्द्र कुमार नायक और बेदमोती उर्फ शांति बाई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GQ 6458 से ग्राम बरिहापाली गए थे। दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच भंवरपुर रोड स्थित बरिहापाली मोड़ के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 9807 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद नरेन्द्र कुमार नायक और बेदमोती उर्फ शांति बाई को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



























