सरायपाली
सरायपाली: इस गांव की 24 वर्षीय युवती लापता, 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

सरायपाली। ग्राम खपरीडीह निवासी 24 वर्षीय युवती सरोजनी नेताम के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार वह 28 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद अब तक वापस नहीं लौटी है।
इस संबंध में युवती के पिता त्रिविक्रम नेताम ने 5 सितंबर को थाना सरायपाली पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों और रिश्तेदारों के स्तर पर आसपास तलाश करने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार गुमशुदा युवती का हुलिया सांवला रंग, गोल चेहरा, करीब 5 फीट 1 इंच ऊंचाई, भूरे बाल और सामान्य शरीर है। घटना के समय उसने नीले रंग की जींस और मटमैले रंग की टी-शर्ट पहनी थी। युवती कक्षा 12वीं तक पढ़ी है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 78/2026 दर्ज कर जांच एवं पतासाजी शुरू कर दी है।
AD#1




























