सरायपाली

सरायपाली: चेकिंग के दौरान रुपये से भरा कार जब्त

सरायपाली (काकाखबरीलाल).पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 12/10/2023 को हमराह स्टाफ के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते रवाना हुआ था रेहटीखोल चेक पोस्ट पर उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक CG 04 NL 7748 को रोककर चेक किया वाहन में तीन व्यक्ति मिले जिन्हे पूछताछ करने पर अपना नाम 01- चंदूराम साहू पिता धनसिंह साहू उम्र 43 साल साकिन बसनी पोस्ट मटका थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा छ.ग. हॉल ग्राम टेमरी पोस्ट माना थाना माना जिला रायपुर छ.ग. 02- निसार अली पिता सैय्यद हुसैन उम्र 53 साल साकिन छोटा मस्जिद के पीछे नयापारा रायपुर थाना गोलबाजार जिला रायपुर छ.ग. 03- गज्जू साहू पिता जवाहरलाल साहू उम्र 25 साल साकिन डूमरतराई थाना माना जिला रायपुर छ.ग. बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर बीच सीट मे रखे हुए काले रंग के बैग के अंदर से 500, 200 एवं 100रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 387000 रूपये होना पाया गया उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जिनके द्वारा उक्त रूपये के संबंध में कागजी दस्तावेज नही होना बताया जिस पर गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि 387000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक CG 04 NL 7748 कीमती 300000 रूपये। कुल जूमला कीमती 687000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

नाम – 01- चंदूराम साहू पिता धनसिंह साहू उम्र 43 साल साकिन बसनी पोस्ट मटका थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा छ.ग. हॉल ग्राम टेमरी पोस्ट माना थाना माना जिला रायपुर छ.ग. 02- निसार अली पिता सैय्यद हुसैन उम्र 53 साल साकिन छोटा मस्जिद के पीछे नयापारा रायपुर थाना गोलबाजार जिला रायपुर छ.ग. 03- गज्जू साहू पिता जवाहरलाल साहू उम्र 25 साल साकिन डूमरतराई थाना माना जिला रायपुर छ.ग.

जप्त संपत्ति – 01- 500, 200 एवं 100रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 387000 रूपये 02- एक मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक CG 04 NL 7748 कीमती 300000 रूपये। कुल जूमला कीमती 687000 रूपये।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी निरीक्षक उमेश वर्मा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, प्र.आर. प्रशांत सागर, आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, सुशांत बेहरा, जैकी प्रधान, बिरेन्द्र कर, वीरेन्द्र बाघ, जीवर्धन बरिहा, रोहित सिदार, धर्मेन्द्र साहू, कृष्णकुमार यादव, जितेन्द्र आदिले , राजकुमार यादव के द्वारा की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!