बसना
बसना : बानीपाली में जहर सेवन से युवक की मौत

बसना. बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बानीपाली निवासी एक युवक की जहर सेवन करने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे जैत कुमार भोई पिता मदन भोई उम्र 25 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
AD#1


























