सरायपाली

अग्रवाल नर्सिंग होम की पीडियाट्रिक टीम 8 सितंबर से सरायपाली में देगी सेवाएं

सरायपाली। बच्चों की बेहतर सेहत और स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना की पीडियाट्रिक टीम अब सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल के साथ वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ठाकुर, डॉ. संतोष घोटमारे (MD, पीडियाट्रिक) तथा डॉ. दीक्षित जे. राम (शिशु रोग विशेषज्ञ, SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर) बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार के लिए सेवाएं देंगे।
पीडियाट्रिक टीम 8 सितंबर 2026 को सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। इसके बाद प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बच्चों के लिए चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी।
यह सेवा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक/संतोषी माता मंदिर के पास, सरायपाली में उपलब्ध होगी। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए अभिभावक निर्धारित समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!