सरायपाली

सरायपाली:शिक्षक संघ ने उठाई शिक्षकों की लंबित समस्याएं, जल्द समाधान की मांग

सरायपाली। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश के शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। संघ ने कहा कि “स्वाभिमानी शिक्षक ही स्वाभिमानी राष्ट्र का निर्माण कर सकता है” और शिक्षकों के हितों से जुड़े मामलों का जल्द समाधान आवश्यक है।
संघ ने 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में सभी शैक्षिक संवर्गों की वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर शीघ्र पदोन्नति देने, रायपुर संभाग के पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठकों (ई संवर्ग) की लंबित पदोन्नति तथा सहायक शिक्षक से प्राचार्य तक के लंबित समयमान वेतनमान का निराकरण करने की मांग की है।
ज्ञापन में विभागीय स्तर पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित करने, सेवानिवृत्ति से तीन माह पूर्व “जांच न मांग” प्रकरणों का निपटारा, प्राचार्य पद पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पत्र-पदोन्नति तथा प्रधान पाठक से व्याख्याता बने शिक्षकों की वरिष्ठता में पूर्व सेवा अवधि जोड़ने की मांग भी शामिल है।
संघ ने VSK ऐप की तकनीकी खामियां दूर होने तक इसे लागू नहीं करने और इसके स्थान पर बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने का सुझाव दिया है। साथ ही अतिथि शिक्षकों की हड़ताल अवधि का वेतन जारी करने, उन्हें संविदा कर्मचारियों के समान सुविधाएं देने, शिक्षक एल.बी. ग्रंथपालों का शिक्षक एल.बी. संवर्ग में समायोजन तथा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों का संचालन पूर्व की भांति प्रातःकालीन समय पर शुरू करने की मांग भी की गई है।
संघ ने शासन से शिक्षक हित से जुड़ी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। इसकी जानकारी प्रांतीय बैठक में शामिल होकर जिला अध्यक्ष अनिल पटेल ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!