सांकरा:मछली बाजार में खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, 15 हजार की मोटरसाइकिल चोरी

सांकरा। ग्राम देवसराल निवासी हरनारायण राज की लाल-काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GJ 0965 मछली बाजार सांकरा से चोरी हो गई। बाइक की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार हरनारायण राज ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि वह 28 जुलाई 2026 की रात करीब 7:45 बजे अपनी मोटरसाइकिल को सांकरा मछली बाजार स्थित एक दुकान के पास खड़ी कर सामान खरीदने गया था। कुछ समय बाद वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
प्रार्थी को आशंका है कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। मामले में 05 सितंबर 2026 को थाना सांकरा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चोरी गई बाइक और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।






























