सांकरा

सांकरा: मेरे पेड के महुआ को बीन रहे हो कहते डंडे से पिटाई

सांकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत महुआ बीनने की बात को लेकर डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है।पींगल बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम माटीदरहा में रहता है। खेती किसानी का काम करता है  दिनांक 03.04.2026 के सुबह अपने खेत में महुआ बीनने गया था सुबह करीबन 06 बजे अपने खेत में स्थित महुआ पेड से महुआ बीन रहा था तभी गांव के बुधनी बरिहा आई और  मेरे पेड के महुआ को बीन रहे हो कहकर वाद विवाद करने लगी जिसे वाद विवाद करने से मना किया तो गाली गलौज कर पास में पडे लकडी के डंडा को उठाकर  सिर में मार दी जिससे सिर में चोट लगा और खुन निकलने लगा। घटना के संबंध में मैने अपनी पत्नी कौशल्या बरिहा व ग्राम पंच जयलाल भोई को बताया   पुलिस ने  115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!