महासमुंद

कोमाखान: उधार के पैसे मांगने पर पिटाई मामला दर्ज

कोमाखान। आरक्षी केंद्र अंतर्गत उधार लिये पैसा को मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है।जीवन लाल देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह लोन्दामुडा थाना कोमाखान जिला महासमुंद का निवासी है। कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा है ।  खेती किसानी का काम करता है । ग्राम बिन्द्रावन निवासी राजाराम यादव अपने घरेलू काम से लगभग 01 लाख 55 हजार रूपये उधार लिया था जिसके एवज में  खेत से लगा भैंसासूर खार का आधा एकड खेत ले लेना बोला था और न ही खेत दिया है और न ही पैसा को वापस लौटा रहा है । पैसा को मांगने पर टाल मटोल करता है कि  दिनांक 02/04/2026 को शाम करीबन 06.00 से 07.00 बजे के मध्य अपने खेत तरफ गया था कि उसी समय राजाराम यादव भी अपने खेत तरफ बेनीराम के घर के पास आया था जिसे देखा तो बोला कि मेरे से उधार लिये पैसा को कब वापस करोगे बोलने पर राजाराम यादव बोला काहे का पैसा दूंगा बोलकर गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर  गंदी गंदी गाली गलौच कर गर्दन पकडकर ,जान से मार दूंगा बोलकर धक्का मुक्की कर मारपीट किया है जिससे  गले में खरोंच है एवं  दाहिने हाथ के कोहनी में चोंट है । घटना को ग्राम बिन्द्रावन के बेनीराम हरिजन , बालेश्वर निषाद, देखे सूने एवं बीच बचाव किये है ।   पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!