पटेवा: पति ने की पत्नी की पिटाई जानिए मामला

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पति ने पत्नी की पिटाई कर दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।गायत्री मन्नाडे ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम पचरी में रहती है गृहणी का काम करती है साक्षर हैं दिनांक 03/04/2026 को घर में दोपहर करीबन 03:00 बजे अपने बच्चों एवं मां बिन्दा आवडे के साथ घर पर थी उसी समय पति अजय मन्नाडे आया और घरेलु बात को लेकर तुम मेरे काम के लायक नही हो कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा तो गाली गलौच करने से मना की इतने में तुम कौन होते हो मना करने वाली कहकर बाल को पकड कर कान में पहने हुये बाली को खीच दिया तथा आज तुझे जान से मारदुंगा कहकर धमकी दिया । मारपीट करने से सिर, चेहरा, गर्दन एवं हाथ में दर्द है व कान में चोंट आकर सूजन आया है, मारपीट की घटना को मां बिन्दा आवडे देखी सुनी व बीच बचाव किया है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























