पटेवा: कंन्टेनर वाहन से एसी हुआ पार

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कंन्टेनर वाहन से एसी चोरी का मामला सामने आया है।लक्ष्मण वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साकिन इन्द्रनगर, बमरौली, उपरहार थाना पूरामूफ्ती जिला प्रयागराज (उ.प्र.) का रहने वाला है । विगत 04 वर्षों से राज कार्गो मूवर्स में प्रोप्राईटर्स अयज सी के यहां गाडी चला रहा है रायपुर(छ.ग.) से बलांगीर(उडिसा) के लिये आयशर कंन्टेनर वाहन क्रमांक CG04QL6447 गाडी को चला रहा है। दिनांक 03/04/2026 को उक्त गाडी में सामान लोड करके रात्रि 01/00 बजे रायपुर(छ.ग.) से बलांगीर(उडिसा) के लिये निकला था करीबन 02/30 बजे से 03/00 बजे के मध्य रात्रि में पटेवा के आस-पास उक्त वाहन में लगे पीछे दरवाजे का सील एवं ताला को अज्ञात चोर द्वारा काटकर चलती वाहन से चोरी किया है। जिसकी सूचना वाहन मालिक को दिया जिनके कहने पर गाडी को थाना पटेवा में लाकर खडी किया । बलांगीर(उडिसा) आफिस में माल खाली कराने एवं माल के मिलान के लिये थाना पटेवा से सिपाही गये थे। बलांगीर(उडिसा) में गाडी खाली होने पर पता चला कि वाहन में कुल 18 AC लोड था जिसमें से 06 नग AMSTRADकंपनी का AC कीमती 2,02,854/ रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। बाकि सामान सही सलामत है। पुलिस ने 305(c)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























