पटेवा

पटेवा: खुर्सी बाहर क्यो ले जा रहे हो कहने पर डंडे से पिटाई

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।आदित्य नाथ यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ओमकार होटल ग्राम छिंदौली में रहता है, ओमकार होटल का संचालक है कक्षा 12 वी तक पढाई किया है । दिनांक 06/04/2026 के  रात्रि करीबन 09/00 बजे होटल में था तभी सोनी मारकण्डे ग्राम सिंधौरी एवं उसके अन्य साथी  होटल में आये और सिगरेट लेकर होटल के खुर्सी को उठाकर बाहर ले जा रहे थे , जिसे  खुर्सी बाहर क्यो ले जा रहे हो अंदर बैठ जाओ कहने पर सोनी मारकण्डे एवं उसके अन्य 01-02 साथी तुम कौन होते हो हमें मनाकरने वाले कहकर गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ -मुक्का से तथा सोनी मारकण्डे ने डंडा से मारपीट किया है । मारपीट करने से नाक, दोनो पैर की घुटना बाये हाथ की हथेली में चोट आया है । घटना को भाई  जगलाल यादव देखे सुने व बीच बचाव किया है ।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!