पटेवा : ठेला में शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

पटेवा पुलिस को 21 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जोगीडीपा का कुंदन सिंह अपने ठेला में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है, कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये अनुसार ग्राम जोगीडीपा में कुंदन सिंह के ठेला में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कुंदन सिंह पिता स्व. रामदहिन सिंह उम्र 36 साल साकिन जोगीडीपा, थाना पटेवा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(C)-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























