पटेवा : पैसा मांगते है तो नही देती हो कहकर मारपीट मामला दर्ज

पटेवा. कौशल्या ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ससुराल ग्राम अमोरा में रहती है । घरेलू काम करती है । आज दिनांक 11 सितंबर को उनके पति गाड़ी चलाने बाहर गये थे । वह दोपहर करीबन 02-00 बजे घर में अपने बच्चे को दूध पिला रही थी उसी समय उनकी सास जानकी बाई एवं ससुर भरत लाल साहू दोनो उनके पास आकर बोले कि मेरे बेटा गाड़ी चलाकर पैसा को तुझे दे देती है, तुम्हारा परिवार मेरे बेटे की कमाई से चल रहा है और हम लोग जब पैसा मांगते है तो नही देती हो कहकर दोनो के द्वारा अश्लील गाली गलौच किये तथा उनकी सास जानकी बाई के द्वारा हाथ मुक्का से तथा ससुर भरत लाल साहू के द्वारा हाथ मुक्का एवं लात से उनकी कमर को मारपीट किया है एवं गला को दबाकर जान से मारने की धमकी दिये । मारपीट कर उनके बच्चे को पकड़ लिया और घर के बाहर निकाल दिया । मारपीट से आंख के पास, गला तथा कमर में चोट आया है दर्द हो रहा है । प्राथिया कि शिकायत पर पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























