महासमुंद: पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का से पिटाई

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।टिकेश्वर दास मानिकपुरी वार्ड नं 09 बेमचा का रहने वाला है कक्षा 09 तक की पढाई किया है ड्रायवरी का काम करता है आज दिनांक 02.03.26 को गांव में मेला लगा था कि रात्रि करीबन 09.00 बजे स्वयं अपने दोस्तों सागर निर्मलकर, करण यादव के साथ मेला में घुम रहा था कि गांव के पकलू ऊर्फ उगेश यादव, खेमराज साहू और लुकु यादव भी वहां घुम रहे थे कि पूर्व में नया साल 2026 के दिन पकलू से गाडी में पेट्रोल भराने की बात को लेकर विवाद हुआ था तब से पकलू खुन्नस रखा था उसी पुरानी रंजिश को लेकर पकलू ऊर्फ उगेश यादव ने अपने साथी खेमराज साहू और लुकु यादव के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं एवं पकलू ऊर्फ उगेश कडा पहना था उसी में सिर में मारकर चोंट पहूंचाया है घटना को सागर निर्मलकर, करण यादव एवं गिरधर निषाद देखें एवं बीच बचाव किये हैं पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























