महासुमंद

महासमुंद:साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

महासमुंद। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के तहत परिणाम आधारित विकास को गति देने तथा निर्धारित सूचकांकों के संतृप्तिकरण के लिए डेवेलपमेंट पार्टनर के सहयोग से विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एन.आई.आई.टी. फाउंडेशन द्वारा युवाओं, महिलाओं एवं समुदाय के सदस्यों को जागरूक किया जा रहा है।
जिले में आदिवासी विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलो इंडिया लघु केंद्र, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के बालक-बालिका खिलाड़ी, प्रशिक्षक, स्टॉफ एवं खेल अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशिक्षण समन्वयक श्री मनीष केशरवानी तथा एन.आई.आई.टी. फाउंडेशन के श्री अनूप शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को मोबाइल का पासवर्ड निजी रखने, परिवार के सदस्यों के नाम अथवा मोबाइल नंबर को पासवर्ड के रूप में उपयोग नहीं करने, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज का सत्यापन करने तथा मोबाइल को नियमित रूप से अपडेट रखने की सलाह दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में सबसे पहले परिवार के सदस्यों को सूचित करें तथा बैंक एवं साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध फ्री वाई-फाई का उपयोग करने से बचने, नौकरी का झांसा देने वाले लोगों से सावधान रहने, अनजान व्यक्तियों के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और पहचान संबंधी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने की अपील की गई।
कार्यक्रम में खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे, एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य श्री महेंद्र टंडन, विद्यालयीन स्टॉफ, विद्यार्थी एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक श्री एवन कुमार साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!