महासुमंद

महासमुंद:कोडार डेम में 20 अगस्त को बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल

महासमुंद। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 20 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे शहीद वीर नारायण सिंह कोडार डेम में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और विभिन्न विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को परखना है। इसके माध्यम से आम नागरिकों को भी बाढ़ जैसी आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों तथा सुरक्षित रहने के तरीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। यह केवल प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए आयोजित अभ्यास है। प्रशासन ने नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति एवं संयम बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं करने की अपील की है।
प्रशासन ने नागरिकों से मॉक ड्रिल के दौरान संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!