महासमुंद
महासमुंद:राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम स्थगित

महासमुंद। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त को राष्ट्रीय शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। कार्यक्रम की संशोधित तिथि के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर पृथक से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
AD#1




























