महासुमंद

महासमुंद:भृत्य के बाईक को कार ने मारी ठोकर

  महासमुंद (काकाखबरीलाल).   आरक्षी केद्र में दिनेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  वार्ड न0 22 जगत विहार कांलोनी महासमुंद का निवासी  है , पीजीडीसीए की पढाई किया है।  पिता जी भुनेश्वर यादव जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक महासमुंद में भृत्य के पद पर कार्यरत है। जो दिनांक 12.06.24 के लगभग 11.00 बजे घरेलू सामान बाजार से लेकर अपनी स्कूटी क्र0 CG 06 GC 9036 से घर जा रहा था , तभी एनएच 353 सड़क जनपद पंचायत के सामने महासमुंद के पास पहुचा था कि महासमुंद से बागबाहरा की ओर जा रही कार क्र0 CG 04 PP 4676 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये स्कूटी को पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे पिता जी स्कूटी सहित रोड पर गिर गया। एक्सीडेन्ट से पिता भुनेश्वर यादव के सिर में चोटे आयी जिसे घटना स्थल पर उपस्थित लोगो ने डायल 112 को सूचना देकर जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये, जहा से डियूटी डांक्टर द्वारा प्रारभिक उपचार बाद मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर करने पर  अपने पिता जी को बडे भाई पवन यादव के साथ एम्बुलेंश से रामकृष्ण अस्पताल रायपुर ले जाकर ईलाज हेतु भर्ती किये। जहा से दिनांक 24.06.24 को छूट्टी किया गया। घटना की सूचना  जयनारायण दुबे के द्वारा देने पर  घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!