कोमाखान:गोयनाबाहरा में 2 बैलों के साथ व्यक्ति पकड़ा गया, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

कोमाखान। ग्राम गोयनाबाहरा अमरैया क्षेत्र में दो बैलों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार जगमीत राय पिता गुरूदेव सिंह राय उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 डबरापारा बागबाहरा अपने दोस्तों के साथ 21 मई की सुबह कोमाखान, कुलिया, बंधापार और गोयनाबाहरा क्षेत्र घूमने गया था।
इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति दो बैलों को खेत किनारे मारते-पीटते बिना चारा-पानी दिए ले जा रहा था। रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कार्तिकराम सतनामी पिता स्व. बुधराम सतनामी उम्र 50 वर्ष निवासी पण्डराचुंआ थाना कोमाखान बताया। ग्रामीणों के अनुसार पूछताछ में बैलों को ओडिशा ले जाने की बात सामने आई।
इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी और दोनों बैलों को पकड़कर थाना कोमाखान पहुंचाया तथा पुलिस को सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।





























