महासुमंद

महासमुंद:घर से बिना बताए निकली महिला, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। ग्राम नांदगांव निवासी बसंत मिरी ने अपनी पत्नी मनीषा मिरी (26 वर्ष) के लापता होने की रिपोर्ट महासमुंद थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मनीषा 23 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे घर से बिना बताए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद 25 अगस्त को बसंत मिरी ने थाना महासमुंद पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार मनीषा की लंबाई करीब 5 फीट 1 इंच, चेहरा गोल, बाल काले, रंग गोरा है। वह घटना के समय पीले रंग की साड़ी और नीले रंग का ब्लाउज पहने हुए थी। उसके दाहिने हाथ पर गुदना का निशान है। वह हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 130/2026 दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है तथा सूचना जिले के सभी थाना-चौकियों और डीसीबी शाखा महासमुंद को भेजी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!