पिथौरा

पिथौरा:लाखागढ़ में ब्रांच ऑफिस के बाहर से सीसीटीवी कैमरा चोरी

पिथौरा। लाखागढ़ स्थित एलएंडटी फाइनेंस शाखा कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घटना 21 अगस्त की रात करीब 9:31 बजे की बताई गई है। चोरी हुए कैमरे की कीमत करीब 5,600 रुपये बताई गई है।
शाखा प्रबंधक लोकेश कुमार साहू ने थाना पिथौरा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि लाखागढ़ में पानी टंकी के पास स्थित ब्रांच ऑफिस के बाहर टर्बो एचडी नाइट विजन कंपनी का कैमरा नंबर 85258090 लगा हुआ था। 21 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति कैमरे को चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाखा प्रबंधक ने 22 अगस्त को थाना पिथौरा पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले में जांच एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!